Best 8 Qoutes on Mother's day in hindi


Hello friends, positivekhabar blog में आपका स्वागत करता हूँ। Happy Mother's day all Reader. दोस्तों आज में आपके साथ 
इस Special Day पर कुछ महान विचार Share करना चाहता हूँ।

जब आपने बोलना सीखा तब आपका पहला शब्द क्या था? यह शब्द था माँ। हम अपनी माँ के बाहों में बड़े हुए। कोई भी व्यक्ति अपनी माता की तरह हमे प्रेम नहीं कर सकता। अगर कोई आपको पूछता है कि आपके जीवन में सबसे अच्छी महिला कोन है? मुझे यकीन है कि वह आपकी माँ है। आप उस व्यक्ति का कैसे धन्यवाद करते है, जिसका आपके जीवन पर सबसे बड़ा प्रभाव पड़ा है? इन 8 Heart touching Quotes के जरिए बताए कि आप अपनी माँ से कितना प्यार करते हो।



Inspirational Quotes on Mother's day in hindi



Quotes on Mother's day in hindi

Quotes on Mother's day in hindi

Quotes on Mother's day in hindi

Quotes on Mother's day in hindi

Quotes on Mother's day in hindi

Quotes on Mother's day in hindi


Quotes on Mother's day in hindi


अगर आपको Mother's day पर विचार अछे लगे तो Comments करके हमे बताये औऱ share करना ना भूले।

यह भी पढ़िये


Read More
Nick vujicic biography in hindi

Nick vujicic Biography in Hindi  निक वुजिसिक जीवनी


दोस्तों अगर हमारे जीवन मे कुछ गलत होता है या कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, तो हम सोचते है कि ऐसा हमारे साथ ही क्यों होता है? हम अपनी किस्मत को दोष देते है।हम समस्याओं का सामना किए बिना उससे हार मान लेते है। अगर आप भी ऐसा सोचते है तो यह पोस्ट आपका जीवन के प्रति नजरिया  बदल देगी।

Read More

एपीजे अब्दुल कलाम के बेहद प्रेणादायक अनमोल विचार Best Inspiring Quotes of apj abdul kalam in hindi


ऐपीजे अब्दुल कलाम जिन्हें मिसाइल मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है।जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के सेवा में लगा दिया। वे भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे।उन्होंने लाखों लोगों को सफलता का मार्ग दिखाया और सपने देखने औऱ उसे पूरा करने की प्रेरणा दी।उनके प्रेणादायक विचार इतने Powerful है जब भी में Demotivate होता हूँ, में उनके विचार पड़ता हूं। आइये इस महान देशभक्त के अनमोल विचार जानते है।
Apj abdul kalam quotes in hindi
Inspiring Quotes of Dr.Apj abdul kalam

Inspiring Quotes of Dr.Apj abdul kalam in Hindi


Read More

Bruce Lee Quotes in hindi
Bruce Lee inspirational Quotes in hindi
ब्रूस ली प्रभावशाली मार्शल कलाकार और अभिनेता थे। ब्रुस ली ने हमें दिखा है की ताकत आदमी के आकार से निर्धारित नहीं होती, ताकत किसी व्यक्ति के दॄढ संकल्प, प्रेरणा,और निर्भयता द्वारा निर्धारित होती है। उनकी गति और शक्ति ने हमे चकित किया है। जीवन,प्रेम और व्यक्तिगत विकास पर उनकी philosophy दुनिया भर अनगिनित लोगों को प्रेरित किया है।में positive khabar पर ब्रुस ली के अनमोल विचार आपके साथ साजा करना चाहूंगा।


Bruce Lee inspirational Quotes in hindi ब्रुस ली के बेहद प्रेणादायक विचार 



Quote#1
नकारात्मक विचारोंको अपने मन मे प्रवेश करने की अनुमति ना दे क्योंकि वे झंखाड़ होते है जो आपका आत्मविश्वास कम कर देते हैं। - ब्रूसली
                     
Quote#2
जितना अधिक हम चीजों को महत्व देते है उतना कम हम खुद को मान लेते हैं।-ब्रूसली
                       
Quote#3
याद रखिए कोई भी व्यक्ति तब तक नही हारता जब तक वह हिंम्मत नही हारता।- ब्रूसली
                       
Quote#4
अगर आप जीवन को सच में प्रेम करते हैं तो समय मत बर्बाद करो क्योंकि समय ही हैं जिससे जीवन बनता हैं।-ब्रूसली
                               
Quote#5
हमेशा अपने वास्तविक रूप में रहो,खुद को व्यक्त करो,स्वयं में बरोसा रखो,बाहर जा कर किसी सफल व्यक्ति को न तलाशो और उनकी नकल मत करो।  -ब्रूसली                     
Quote#6
ज्ञान आपको शक्ति देगा,लेकिन चरित्र आपको सम्मान देगा। -ब्रूसली
                     
Quote#7
जीवन की लड़ाई में हमेशा शक्तिशाली या तेज व्यक्ति नही जितता,जितता वह है जो सोचता है कि वह जित सकता हैं।- ब्रूसली
                      
Quote#8
एक आसान जीवन के लिए प्रार्थना मत करो ऐसी शक्ति के लिए प्रार्थना कोरो जिससे कठिन जीवन जी सको।-ब्रूसली
                
Quote#9
अभ्यास परिपूर्ण बना था है,लम्बे समय तक अभ्यास करने के बाद हमारा प्रकृतिक,कौशलपूर्ण,तेज और स्थिर हो जाता है।                          -ब्रूसली
Quote#10
जैसा आप सोच थे है,वैसा आप बन जाओगे।                         -ब्रूसली
Quote#11
अमरता की कुंजी याद रखने लायक जीवन जीने में है। -ब्रूसली                

Quote#12
अतिरिक्त प्रयास करने को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बना लें।-ब्रूसली
                
Quote#13
कभी भी मुसीबत को तब तक मुसीबत में न डालें जब तक मुसीबत आपको मुसीबत में न डालें। में जानबूझकर किसी का अपमान नही करूंगा और नाहीं अपमानित होऊंगा।-ब्रूसली
                   
Quote#14
दूसरों की आलोचना करना और उनकी भावनाओं को ठेंस पहुंचाना आसान हैं,लेकिन खुद को जानना पूरी जिंदगी ले लेता है।-ब्रूसली
                     
Quote#15
गलतिया हमेशा शमा की जा सकती है,यदि आपके पास उन्हें स्वीकार ने का साहस हों।-ब्रूसली
                      
Quote#16
भय अनिश्चितता से आता है;हम अपने भीतर डर को समाप्त कर सकते है जब हम खुद को बेहतर जानते है,जैसे sun Tzu ने कहा है" जब हम अपने आप को और अपने विरोधियों को जानते हैं,तो हर बार जीतेंगे।जब आप अपने आपको और प्रतिद्वंद्वी को नही जानते तो आप हर बार हारोगे।"-ब्रूसली
                  
Quote#17
प्यार आग में पकड़े एक दोस्ती की तरह है,शुरुआत में बहुत सुंदर,प्रकाश और चंचल होता है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है,हमारे दिल परिपक्व हो जाता है और कोयले जैसा अछूत बन जाता है। -ब्रूसली
                  
Quote#18
यदि आप किसी चीज के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं,तो आप इसे कभी नहीं कर पाएंगे।अपने लक्ष्य के लिए रोज कम से कम एक निश्चित कदम बनाओ।-ब्रूसली
                    
Quote#19
मुझे उस आदमी से नहीं डर लगता जिसने एक बार 10,000 किक्स का अभ्यास किया हो,परंतु उससे डर लगता है जिसने 10,000 बार एक किक का अभ्यास किया हो।-ब्रूसली
                     
Quote#20
जल्द ही गुस्सा करना जल्द ही आपको मूर्ख साबित कर देगा।-ब्रूसली

Quote#21

जीतना एक मूर्ख व्यक्ति किसी बुद्धिमानी भरे उत्तर से नही सीख सकता उससे अधिक एक बुद्धिमान एक मूर्खतापूर्ण प्रश्न ने से सीख सकता है।-ब्रूसली

Quote#22

ध्यान दीजिए सबसे कठिन पेड़ आसानी से टूट जाते है जबकि बांस या विलो हवा के साथ मुड़कर बच जाते हैं।-ब्रूसली

Quote#23

सिर्फ़ जानना ही काफी नहीं है,हमे उसे लागू भी करना चाहिए।चाहना काफी नहीं है उसे करना भी चाहिए।-ब्रूसली

Quote#24

हार मनकी अवस्था है,किसी को कभी भी पराजित नहीं किया जाता जबतक हार वास्तविकता के रूप में स्वीकार नहीं कि जाती।-ब्रूसली

Quote#25

जो लोग अनजान है वे अंधेरे में चल रहे है,कभी प्रकार की तलाश नहीं करेंगे।-ब्रूसली

Quote#26

सीखना कभी संचयी नहीं है,यह एक जानने का आंदोलन है जिसमें कोई शुरुआत और अंत नहीं है।-ब्रूसली

Quote#27

अगर आप गिरना नहीं चाहते तो आज सच बोल दो।-ब्रूसली

Quote#28

विफलतासे डरो मत- विफलता नही लेकिन छोटा उद्देश्य रखना अपराध है,महान प्रयासोमे असफल होना शानदार होता है।-ब्रूसली

Quote#29

चीजों को ऐसे ले जैसे वे हैं।जब घुसा मरना हो तो घुसा मारो,जब लात मारनी हो तो लात मारो।-ब्रूसली

Quote#30

दिखावा करना किसी मूर्ख का अपना महत्व दिखाने का तरीका है।-ब्रूसली

अगर ब्रुस ली के प्रेणादायक विचार आपको अच्छे लगे तो comments के माध्यम से हमे बताये और अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें।
Read More
Bruce Lee biography in hindi
Bruce Lee biography in hindi

Bruce Lee Biography in Hindi ब्रूस ली कि जीवनी 

ब्रूस ली अमेरिका में जन्मे, चीनी हांगकांग अभिनेता,मार्शल कलाकार,फ़िल्म निर्देश,विंग चुन के अभ्यासकर्ता और जीत कुन डो के संस्थापक थे।कई लोग उन्हें 20वी सदी के सबसे प्रभावशाली मार्शल कलाकार मानते है।

Earlier life of Bruce Lee

ब्रूस ली का प्रारंभिक जीवन

ब्रूस ली का जन्म 27 नवम्बर 1940 में सैनफ्रांसिस्को के एक चीनी अस्पताल में हुआ था। उनके पिता ली होई-च्यूएन चीनी थे और उनकी माता जर्मन वंश की थी। ब्रूस ली को मिलाकर उनकी चार संतान थी। ब्रूस ली के पिता उस समय के एक अग्रणी कैन्टोनी ओपेरा और अभिनेता थे।
  • शिक्षा
ब्रूस ली का प्राथमिक शिक्षण ला सल्ले कॉलेज और उनका उच्च शिक्षण फ्रांसिस जेवियर कॉलेज में हुआ। दिसम्बर 1960 में अपनी हाई स्कूल शिक्षा पुर्ण की और एडिसन इंजीनियरिंग स्कूल से डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में दाखिला लिया जहां उनका मुख्य विषय नाट्य था।

Acting carrer  अभिनय कैरियर

ब्रूस ली के पिता होई -चुएन एक प्रसिद्ध ओपेरा स्टार थे।इस प्रकार आपने पिता के माध्य्म से ब्रूस ली बहुत ही काम उम्र में फिल्मों में क्रियाशील हो गए।18 साल के होने तक ली बीस फिल्मों में काम कर चुके थे।उन्होंने टीवी एपिसोड The green hornet में काम किया। इसके बाद Ironside(1967) जैसे कई टीवी एपिसोड में गेस्ट की भूमिका का में दिखे। Enter the dragon उनका सबसे बढ़ा फिल्म प्रोजेक्ट रहा।fist of fury(1972),the way of dragon(1972),the big boss(1971)जैसे कई फिल्में सुपर हिट रही।

Martial art carrer मार्शल आर्ट कैरियर और प्रशिक्षण
Bruce Lee with his martial arts teacher
Bruce Lee with his martial arts teacher

ब्रूस ली के मार्शल विकास पर सबसे बड़ा प्रभाव उनके गुरु विंग चुन मास्टर यिप मैन से पड़ा। विंग चुन प्रशिक्षण के एक वर्ष बाद, यिप मैन के कुछ अन्य छात्रों ने ब्रूस ली के साथ प्रशिक्षण लेने से मना कर दिया उनके वंश के कारण। चूँकि चीनी मार्शल आर्ट तकनीकी के शिक्षण के संबंध में गोपनीयता रख थे,खासकर विदीशियोसे।इसके बाद सिर्फ यिप मेन और अपने कुछ मित्रों के साथ निजी तौर पर स्कूल के बाहर प्रशिक्षण लेने लगे। उन्होंने जीत कुन डो का प्रारंभ किया।उन्होंने अपना पहला मार्शल आर्ट इंस्टीट्यूट जून फैन गुंग फु इंस्टीट्यूट सिएटल में खोला।

शरीरिक फिटनेस

ब्रूस ली को लगता था कि उनके समय के कई मार्शल कलाकार शारीरिक अनुकूलता पर पर्याप्त समय खर्च नहीं करते है। उन्होंने सम्पूर्ण फिटनेस के लिए सारे तत्व शामिल किए-पेशीय शक्ति,पेशीय सहनशीलता,हृदयवाहिनी सहनशीलता और लचीलापन। व्यायम के अन्य प्रकार जैसे स्कॉट,पुश अप,रिवर्स कर्ल,कंसेंट्रशन कर्ल,फ्रेंच प्रेस शामिल थे।ब्रूस ली ने अपने शरीरिक क्षमता को अधिक्तम करने और मानव शरीर को उसकी सीमाओं तक पहुंचने के लिए सदा अपने नित्यक्रम के साथ प्रयोग किया। वे 7 बजे से 9 बजे तक पेट,लचीलापन और दौड़ सहित अभ्यास करते थे और 11 बजे 12 बजे तक साइकल चलाते थे।उनकी फिटनेस पर Arnold Schwarzenegger भी प्रभावित थे। ली को जानने वाले एक डॉक्टर ने कहा था कि वे" गिलहरी के समान पेशीया वाले और एक घोड़े की तरह तेज थे"और इतना फिट आदमी आजतक देखा नहीं था।

Mysterious death of Bruce Lee ब्रूस ली कि रहस्यमय मौत

जब ब्रूस ली होल्डन हार्वेस्ट नामक स्टुडियो में Enter the Dragon फिल्म की डबिंग के वक्त वे अचानक बेहोश होगए।उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की सफलता प्राप्त की। 20 जुलाई 1973 को  शाम को लगभग 7:30बजे,जपकी लेने के लिए लेट गए। ली को भोजन के समय अनुपस्थि पाकर,चो उनके घर आए मगर ली को उठा न सके। उन्हें एम्बुलेंस द्वारा क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में ले जाया गया,लेकिन अस्पताल तक पहुंचने तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उनके शरीर पर बाहरी चीज का कोई निशान नही था। उनकी मृत्यु काफी विवाद रहा। डॉक्टर ने उनकी मृत्यु का कारण दिमाग में सूजन बताया,जो पैन किलर दवाई के रिएक्शन के कारण हुआ। 

Intresting facts about Bruce Lee ब्रूस ली के बारे मे रोचक जानकारी


1) जेम्स कॉर्बन के साथ प्रशिक्षण के दौरान ली ने एक साइड किक से 68 kg का पंचिंग बैग तोड़ दिया था।

2) ब्रुस ली कोका -कोला  के बंद डिब्बे में अपनी उंगलिया घुसेड़ सकते थे।( यह उस समय की बात है,जब एल्युमिनियम के डिब्बे से अधिक मोटे स्टील से बने थे)

3) ब्रूस ली चावल के दाने ऊपर हवा में फेंक कर फिर उन्हें बीच उड़ान में ही चॉपस्टिक से पकड़ सकते थे।

4) ब्रुस ली 30 मिनट या उससे ज्यादा समय तक V-sit position में रह सकते थे।

5) ब्रूस ली 6 इंच मोटी लकड़ी के फ्रेम को तोड़ देते थे।

6) ब्रूस ली इतने तेज थे कि उन्हें कैमरे भी नहीं पकड़ पाते थे,उनकी वीडियोज स्लो मोशन में दिखानी पड़ती थी।

7)ब्रूस ली पानी से नफरत करते थे उन्हें तैरना नहीं आता था।

8)ब्रूस ली 1963 में  US army draft Board द्वारा आयोजित Physical टेस्ट में अपनी कमजोर दृष्टि के कारण फैल हो गए थे।

9) ब्रूस ली हर रोज 5000 से भी ज्यादा पंच मारकर अभ्यास करते थे।

10) ब्रुस ली किसी से भी 3 फिट दूर खड़े होकर सेकण्ड के 5 सौवे(0.05 sec) हिस्से में घुसा मार सकते थे।

11) ब्रुस ली ने सर्जरी से अपनी पसीना बहने वाली ग्रंथी निकलवा दिया था।

अगर आपको ब्रूस ली कि जीवनी  और रोचक जानकारी हिंदी में अच्छी लगे तो कृपया comment और आपने दोस्तों के साथ share जरूर करे।

Related post




Read More