Bruce Lee Biography in Hindi ब्रूस ली कि जीवनी

No Comments
Bruce Lee biography in hindi
Bruce Lee biography in hindi

Bruce Lee Biography in Hindi ब्रूस ली कि जीवनी 

ब्रूस ली अमेरिका में जन्मे, चीनी हांगकांग अभिनेता,मार्शल कलाकार,फ़िल्म निर्देश,विंग चुन के अभ्यासकर्ता और जीत कुन डो के संस्थापक थे।कई लोग उन्हें 20वी सदी के सबसे प्रभावशाली मार्शल कलाकार मानते है।

Earlier life of Bruce Lee

ब्रूस ली का प्रारंभिक जीवन

ब्रूस ली का जन्म 27 नवम्बर 1940 में सैनफ्रांसिस्को के एक चीनी अस्पताल में हुआ था। उनके पिता ली होई-च्यूएन चीनी थे और उनकी माता जर्मन वंश की थी। ब्रूस ली को मिलाकर उनकी चार संतान थी। ब्रूस ली के पिता उस समय के एक अग्रणी कैन्टोनी ओपेरा और अभिनेता थे।
  • शिक्षा
ब्रूस ली का प्राथमिक शिक्षण ला सल्ले कॉलेज और उनका उच्च शिक्षण फ्रांसिस जेवियर कॉलेज में हुआ। दिसम्बर 1960 में अपनी हाई स्कूल शिक्षा पुर्ण की और एडिसन इंजीनियरिंग स्कूल से डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में दाखिला लिया जहां उनका मुख्य विषय नाट्य था।

Acting carrer  अभिनय कैरियर

ब्रूस ली के पिता होई -चुएन एक प्रसिद्ध ओपेरा स्टार थे।इस प्रकार आपने पिता के माध्य्म से ब्रूस ली बहुत ही काम उम्र में फिल्मों में क्रियाशील हो गए।18 साल के होने तक ली बीस फिल्मों में काम कर चुके थे।उन्होंने टीवी एपिसोड The green hornet में काम किया। इसके बाद Ironside(1967) जैसे कई टीवी एपिसोड में गेस्ट की भूमिका का में दिखे। Enter the dragon उनका सबसे बढ़ा फिल्म प्रोजेक्ट रहा।fist of fury(1972),the way of dragon(1972),the big boss(1971)जैसे कई फिल्में सुपर हिट रही।

Martial art carrer मार्शल आर्ट कैरियर और प्रशिक्षण
Bruce Lee with his martial arts teacher
Bruce Lee with his martial arts teacher

ब्रूस ली के मार्शल विकास पर सबसे बड़ा प्रभाव उनके गुरु विंग चुन मास्टर यिप मैन से पड़ा। विंग चुन प्रशिक्षण के एक वर्ष बाद, यिप मैन के कुछ अन्य छात्रों ने ब्रूस ली के साथ प्रशिक्षण लेने से मना कर दिया उनके वंश के कारण। चूँकि चीनी मार्शल आर्ट तकनीकी के शिक्षण के संबंध में गोपनीयता रख थे,खासकर विदीशियोसे।इसके बाद सिर्फ यिप मेन और अपने कुछ मित्रों के साथ निजी तौर पर स्कूल के बाहर प्रशिक्षण लेने लगे। उन्होंने जीत कुन डो का प्रारंभ किया।उन्होंने अपना पहला मार्शल आर्ट इंस्टीट्यूट जून फैन गुंग फु इंस्टीट्यूट सिएटल में खोला।

शरीरिक फिटनेस

ब्रूस ली को लगता था कि उनके समय के कई मार्शल कलाकार शारीरिक अनुकूलता पर पर्याप्त समय खर्च नहीं करते है। उन्होंने सम्पूर्ण फिटनेस के लिए सारे तत्व शामिल किए-पेशीय शक्ति,पेशीय सहनशीलता,हृदयवाहिनी सहनशीलता और लचीलापन। व्यायम के अन्य प्रकार जैसे स्कॉट,पुश अप,रिवर्स कर्ल,कंसेंट्रशन कर्ल,फ्रेंच प्रेस शामिल थे।ब्रूस ली ने अपने शरीरिक क्षमता को अधिक्तम करने और मानव शरीर को उसकी सीमाओं तक पहुंचने के लिए सदा अपने नित्यक्रम के साथ प्रयोग किया। वे 7 बजे से 9 बजे तक पेट,लचीलापन और दौड़ सहित अभ्यास करते थे और 11 बजे 12 बजे तक साइकल चलाते थे।उनकी फिटनेस पर Arnold Schwarzenegger भी प्रभावित थे। ली को जानने वाले एक डॉक्टर ने कहा था कि वे" गिलहरी के समान पेशीया वाले और एक घोड़े की तरह तेज थे"और इतना फिट आदमी आजतक देखा नहीं था।

Mysterious death of Bruce Lee ब्रूस ली कि रहस्यमय मौत

जब ब्रूस ली होल्डन हार्वेस्ट नामक स्टुडियो में Enter the Dragon फिल्म की डबिंग के वक्त वे अचानक बेहोश होगए।उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की सफलता प्राप्त की। 20 जुलाई 1973 को  शाम को लगभग 7:30बजे,जपकी लेने के लिए लेट गए। ली को भोजन के समय अनुपस्थि पाकर,चो उनके घर आए मगर ली को उठा न सके। उन्हें एम्बुलेंस द्वारा क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में ले जाया गया,लेकिन अस्पताल तक पहुंचने तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उनके शरीर पर बाहरी चीज का कोई निशान नही था। उनकी मृत्यु काफी विवाद रहा। डॉक्टर ने उनकी मृत्यु का कारण दिमाग में सूजन बताया,जो पैन किलर दवाई के रिएक्शन के कारण हुआ। 

Intresting facts about Bruce Lee ब्रूस ली के बारे मे रोचक जानकारी


1) जेम्स कॉर्बन के साथ प्रशिक्षण के दौरान ली ने एक साइड किक से 68 kg का पंचिंग बैग तोड़ दिया था।

2) ब्रुस ली कोका -कोला  के बंद डिब्बे में अपनी उंगलिया घुसेड़ सकते थे।( यह उस समय की बात है,जब एल्युमिनियम के डिब्बे से अधिक मोटे स्टील से बने थे)

3) ब्रूस ली चावल के दाने ऊपर हवा में फेंक कर फिर उन्हें बीच उड़ान में ही चॉपस्टिक से पकड़ सकते थे।

4) ब्रुस ली 30 मिनट या उससे ज्यादा समय तक V-sit position में रह सकते थे।

5) ब्रूस ली 6 इंच मोटी लकड़ी के फ्रेम को तोड़ देते थे।

6) ब्रूस ली इतने तेज थे कि उन्हें कैमरे भी नहीं पकड़ पाते थे,उनकी वीडियोज स्लो मोशन में दिखानी पड़ती थी।

7)ब्रूस ली पानी से नफरत करते थे उन्हें तैरना नहीं आता था।

8)ब्रूस ली 1963 में  US army draft Board द्वारा आयोजित Physical टेस्ट में अपनी कमजोर दृष्टि के कारण फैल हो गए थे।

9) ब्रूस ली हर रोज 5000 से भी ज्यादा पंच मारकर अभ्यास करते थे।

10) ब्रुस ली किसी से भी 3 फिट दूर खड़े होकर सेकण्ड के 5 सौवे(0.05 sec) हिस्से में घुसा मार सकते थे।

11) ब्रुस ली ने सर्जरी से अपनी पसीना बहने वाली ग्रंथी निकलवा दिया था।

अगर आपको ब्रूस ली कि जीवनी  और रोचक जानकारी हिंदी में अच्छी लगे तो कृपया comment और आपने दोस्तों के साथ share जरूर करे।

Related post




Next PostNewer Post Home

0 comments

Post a Comment